करनाल | गांव गगसीना क्षेत्र में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर कार्रवाई की है। घरौंडा थाना पुलिस ने गगसीना के राज सिंह की शिकायत पर आरोपी जोगिंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया। 8 मई को आरोपी ने गांव गगसीना क्षेत्र में पीड़ित को बीच रास्ते में रोककर मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।