घरौंडा| जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल घरौंडा में 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें कुल 88 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी,40 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की है। साक्षी ने कामर्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। विज्ञान संकाय में तनुज धीमान ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कला संकाय में किरण ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। 12वीं कक्षा के छात्रों ने वार्षिक परीक्षा में मेरिट लेकर नाम रोशन किया। इस खुशी के अवसर पर विद्यालय के प्रेजीडेंट राकेश जैन, वाइस प्रेजीडेंट दीपक जैन व प्रधानाचार्य एससी शर्मा ने विद्यार्थियों,अध्यापकों व बच्चों के परिजनों को बधाई दी।