करनाल|घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे है। विधायक शनिवार को गांव मरगैन, नगला चौक और मोदीपुर में पीएससी के स्थान के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरठ रोड से लगते सभी गांवों के लिए एक पीएससी मंजूर करा रखी है, जिसके लिए वह अधिकारियों के साथ स्थान देखने आए है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में कुल 5 पीएससी मंजूर हुई थी इनमें से 4 पीएससी का कार्य शुरू हो चुका है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. अश्वनी, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।