भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र करनाल व हरियाणा विज्ञान मंच की ओर से गांव कुताना में किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें किसानों को धान का उच्चकोटि का बीज अपने ही खेत पर तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को गांव कुताना में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. निशाकांत चोपड़ा, डाॅ. पीबी सिंह, डॉ. रविन्द्र कुमार व डॉ. नीलम चोपड़ा ने किसानों को बीज तैयार करने की विधि के बारे में बताया। बता दें कि गांव कुताना के 79 किसानों ने किस्म पूसा- 1509 के बीज तैयार करने का कार्यक्रम लिया है। हरियाणा विज्ञान मंच की राज्य कमेटी सदस्य डाॅ. राजेंद्र सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन अभियान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष गेहूं के अवशेष जलाने से क्षेत्र में वर्ष 2017 के अनुपात में भारी गिरावट आई हैं। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गांव कुताना सरदार जोगा सिंह, पूर्व पंच ज्ञान चंद, बलबीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह व मेजर सिंह उपस्थित रहे।