घरौंडा| महर्षि कश्यप एकता मंच हरियाणा के अध्यक्ष आरडी कश्यप ने कहा कि 20 मई को नई अनाज मंडी घरौंडा में मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व ऐतिहासिक होगा। प्रकाश पर्व में हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार के लोकसभा व राज्यसभा सांसद मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा राज्यसभा के सांसद राजकुमार कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष आरडी कश्यप एक निजी रेस्तरां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।