- Hindi News
- National
- मधुबन में 4225 सिपाही बेसिक ट्रेनिंग पूरा करने के बाद जन सेवा को समर्पित होंगे
मधुबन में 4225 सिपाही बेसिक ट्रेनिंग पूरा करने के बाद जन सेवा को समर्पित होंगे
हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी दीक्षांत परेड में प्रदेश के सीएम मनोहरलाल सलामी लेंगे। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 4225 सिपाही बेसिक ट्रेनिंग पूरा करने के बाद जन सेवा को समर्पित होंगे। इस अवसर पर मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में दीक्षांत परेड का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद व हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। रविवार को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में होने वाले दीक्षांत परेड को लेकर अकादमी के निदेशक एवं मधुबन परिसर के महानिदेशक केके सिंधु ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शानदार के रियर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी वर्दीधारी के लिए दीक्षांत परेड में शामिल होना यादगार और गौरवशाली क्षण होता है। यह क्षण एक सामान्य नागरिक से एक अनुशासित और जन-सेवा मे समर्पित सिपाही के रूपांतरण का क्षण होता है। हरियाणा पुलिस परिसर मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में 20 मई रविवार को दीक्षांत समारोह शाम ठीक 4.45 बजे से आरंभ होगा।