घरौंडा | प्रदेश कांग्रेस सचिव रघबीर संधू ने कहा कि बीजेपी कर्नाटक में बहुमत न होते हुए भी धक्के से सरकार बनाना चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को बहुमत साबित करने का निर्देश दिया, लेकिन बीजेपी बहुमत साबित करने में नाकाम रही। प्रदेश सचिव संधू शनिवार को नई अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में ज्यादातर कांग्रेस की सीटें आती है, लेकिन बीजेपी खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने का दावा करती है। इसी प्रकार उन्होंने कर्नाटक में भी बहुमत न होने पर राज्यपाल के सामने दावा पेश कर सरकार बना दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को आइना दिखा दिया कि उनकी मनमानी नहीं चलेगी। इस मौके पर सतीश गोयल, पवन गुप्ता, रामपाल, राजकुमार शर्मा व अन्य मौजूद रहे।