पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘हम शिक्षा के मंदिर को कभी भूल नहीं सकते’

‘हम शिक्षा के मंदिर को कभी भूल नहीं सकते’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु ब्रह्मानंद बहुतकनीकी संस्थान के 1990-1993 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षा क्षेत्र में एक मिसाल पेश करते हुए संस्थान को वाटर कूलर भेंट किया व शिक्षकों को नतमस्तक हुए। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य हरीश शर्मा कनिष्ठ अभियन्ता सुनील कटारिया, प्रोफेसर अशीत बजाज, ज्वाला प्रसाद, बेनू बजाज, कृष्ण लाल ने उनका संस्थान में पहुंचने पर स्वागत किया।

श्री गुरु ब्रह्मानंद बहुतकनीकी संस्थान 1990-1993 के बैच के 5 मित्र विद्यार्थी अनिल विशिष्ट घरौंडा, बसंत सेठी फरीदाबाद, भगवंत किशोर दिल्ली, गोविंद कालड़ा पानीपत और इंद्रपाल सिकोड़ियों ने शिक्षा गृहण कर रहे विद्यार्थियों को वाटरकुलर भेंट करते हुए कहा कि इस संस्थान के कारण हमें समाज में मान व सम्मान मिल रहा है। हम चाहे जहां भी रहें हमें अपने शिक्षा मंदिर को कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि इस संस्थान का हमारे जीवन पर एक बहुत बड़ा कर्ज है जिसे हम कभी चुकता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस समय हम सरकारी व गैर सरकारी उच्च पदों पर कार्यरत हैं।

खबरें और भी हैं...