पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूषित पानी को शुद्ध करके सिंचाई के कार्यों में प्रयोग किया जाएगा: कल्याण

दूषित पानी को शुद्ध करके सिंचाई के कार्यों में प्रयोग किया जाएगा: कल्याण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को घरौंडा हलके के करीब दो दर्जन गांवों का दौरा कर तालाबों की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को भरोसा और विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार ने तालाबों की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्राधिकरण का गठन किया है। अब प्रदेश के हर तालाब की कायाकल्प होगी।

तालाबों के गंदे पानी को शुद्ध करके सिंचाई के कार्यों में प्रयोग लाया जाएगा। विधायक कल्याण ने दौरे के दौरान सबसे पहले गांव कैमला पहुंचे और उपस्थित लोगों से कहा कि अधिकांश गांवों में तालाबों की सफाई नहीं होने के कारण तालाब ओवरफ्लो रहते हैं, जिससे अस्वच्छता का माहौल बनता है और बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता से गांव कैमला, अलीपुरा व गढ़ी भरल में तालाबों के निर्माण कार्य में हो रही देरी का कारण पूछा और कहा कि जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, लापरवाही हुई तो कार्रवाई होगी। विधायक ने गांव गढ़ी मुल्तान के अलावा कैमला, फरीदपुर, बड़सत, कलहेड़ी, जमालपुर, पनोडी, मलिकपुर, बसी, पीरबडोली, सदरपुर, लालूपुरा, रावर, शेखपुरा सुहाना, अलीपुरा, कलवहेड़ी, हरिसिंहपुरा, पुंडरी, गढ़ीभरल, कैरवाली तथा कालरम इत्यादि गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका शीघ्र समाधान करवाने का विश्वास दिया।

घरौंडा . तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक हरविन्द्र कल्याण।

खबरें और भी हैं...