पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • शौचालय निर्माण में हुए घोटाले का विरोध करने निकाली रैली तो सरपंच ने धमकाया, शिकायत

शौचालय निर्माण में हुए घोटाले का विरोध करने निकाली रैली तो सरपंच ने धमकाया, शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीअोपी से सरपंच की शिकायत करने पहुंची महिलाएं।

भास्कर न्यूज | घरघोड़ा

ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुडुम केला के सरपंच और अधिकारी की मिली भगत से शौचालय निर्माण को कागजों में ही पूर कर पंचायत को ओडीएफ घोषित करा लिया गया।

शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों ने जांच की मांग को लेकर रैली निकाली थी। जहां सरपंच द्वारा रैली में सम्मिलित हुए कई महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सरपंच के दादागिरी से परेशान होकर गुरुवार को कई महिलाओं ने घरघोड़ा एसडीएम सहित एसडीओपी और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई।

खबरें और भी हैं...