पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह रोकने को एसडीएम ने ली बैठक

बाल विवाह रोकने को एसडीएम ने ली बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घड़साना| आखातीज के अबूझ सावे पर क्षेत्र में बालविवाह रोकने हेतु एसडीएम ने विभिन्न विभागो के अधिकारियों एंव कर्मचारियो की बैठक ली। एसडीएम श्योराम वर्मा ने बताया कि गांवो में आगामी दिनो में होने वाली शादियों पर नजर रखी जावे। जहां कही भी बाल विवाह होने की सूचना मिले तो तुरन्त प्रशासन को अवगत करवाएं ताकि समय रहते उस परिवार को समझाइश कर बाल विवाह को रोका जा सके। वहीं एसडीएम वर्मा ने क्षेत्र की समस्त प्रिंटिंग प्रेस वालो को शादी कार्ड में वर-वधु की जन्मतिथि प्रकाशित करने के निर्देश दिए। ताकि समय रहते प्रशासन को इसकी सूचना मिल सके।

खबरें और भी हैं...