दो मोटरसाइकिलों में जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
घड़साना| कस्बे से सखी रोड पर गुरुवार दोपहर दो बाइक की आपस में भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर घायल को बीकानेर रैफर किया है। महावीर नाई पुत्र साहबराम व उसका बहनोई ताराचंद पुत्र रामप्रताप निवासी भारूखेड़ा हरियाणा बाइक पर चक 22 एमडी ढाणी से घड़साना की ओर आ रहे थे। इस बीच चक 4 जीडी के समीप नई मंडी की ओर से 17 एमडी की तरफ जा रहे दूसरे बाइक सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह मजबी निवासी ढींगावाली श्रीगंगानगर से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। इन्हें 108 की मदद से घड़साना सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान महावीर पुत्र साहबराम की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार गुरप्रीत सिंह को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया। मृतक के बहनोई ताराचंद के एक हाथ में फ्रेक्चर है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। इस संबंध में मृतक के भाई रणवीर ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई बहनोई ताराचंद के साथ ढाणी से नई मंडी जा रहा था।