पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घड़साना सहित 10 जगह स्थापित होगा अपर जिला न्यायालय

घड़साना सहित 10 जगह स्थापित होगा अपर जिला न्यायालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | सरकार ने प्रदेश के सात जिलों में 10 अपर जिला न्यायालय स्थापित करने के आदेश मंगलवार को जारी किए। ये जयपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, दौसा, नागौर और चूरू जिले के छोटे कस्बों में खोले जाएंगे। विधि विभाग की तरफ से अपर जिला न्यायालय स्थापना आदेश के अनुसार अपर जिला न्यायाधीश न्यायालय संख्या 2 केकड़ी, अपर जिला न्यायाधीश न्यायालय संख्या 2 किशनगढ़, अपर जिला न्यायालय संख्या पांच बीकानेर, अपर जिला न्यायालय संख्या 2 राजगढ़ चूरू, अपर जिला न्यायालय 2 बांदीकुई दौसा, अपर जिला न्यायालय घड़साना, अपर जिला न्यायालय संख्या 2 सांभरलेक, अपर जिला न्यायालय संख्या 3 कोटपूतली, अपर जिला न्यायालय परबतसर व अपर जिला न्यायालय दूदू स्थापित किए गए हैं। इन अपर जिला न्यायालयों में बीकानेर के लिए 11 पदों के अलावा अन्य अपर जिला न्यायालयों के लिए 162 पद भी सृजित किए गए हैं। पीठासीन अधिकारी 9, निजी सहायक 9, रीडर 9, सूचना सहायक 9, कनिष्ठ लिपिक 54, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 36, प्रोसेस सर्वर 36 सहित कुल 162 पद सृजित किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...