पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खस्ता हाल में चल रही 108 व 104 एंबुलेंस सेवाएं, किसी के टायर खत्म तो कहीं एसी खराब, मरीज परेशान

खस्ता हाल में चल रही 108 व 104 एंबुलेंस सेवाएं, किसी के टायर खत्म तो कहीं एसी खराब, मरीज परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| जिले में 108 एंबुलेंस सेवाओं की हालत फिर खस्ता होने लगी है। इससे पहले जिला प्रशासन ने एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के प्रतिनिधियों को फटकार लगाकर सेवाएं दुरुस्त कराई थी। लेकिन यह आंशिक सुधार ज्यादा दिन नहीं रह पाया और अब रविवार को भी कंपनी की आठ गाड़ियां ऑफ रोड रही। कंपनी की ऑन रोड़ एंबुलेंस कोतवाली लोकेशन की 108 एंबुलेंस का एसी भी पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। लेकिन, यह कंपनी की नजर में कोई बड़ी कमी नहीं है। जिसके चलते रविवार को यह एंबुलेंस निकटवर्ती गांव एक एच बड़ा से गर्भवती को लेकर आई और गर्मी के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। 19 जैड निवासी रवि कुमार ने बताया कि उनका ससुराल एक एच बड़ा में है, जहां प|ी इंद्रा देवी को अस्पताल लाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया गया। मरीज को गांव से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो मरीज की हालत गर्मी के कारण और भी खराब हो गई।

एंबुलेंस के टायर घिसे और स्ट्रेचर तक

नहीं, लेकिन कागजों में ऑन रोड

जानकारी के अनुसार जिले में कुल 42 एंबुलेंस लगाई गई हैं। इसमें 18 एंबुलेंस 108 में से रावला, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर और केसरीसिंहपुर की एंबुलेंस ऑफ रोड है। जबकि कुल 19 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस 104 में से हिंदूमलकोट और श्रीविजयनगर लोकेशन की एंबुलेंस को इंजन का काम होने के कारण रोक रखा है। जिले को मिली पांच एंबुलेंस में से भी जैतसर और श्रीगंगानगर लोकेशन की एंबुलेंस ऑफ रोड चल रही है। घड़साना लोकेशन से मिली जानकारी के अनुसार वहां एंबुलेंस में स्ट्रेचर टूटा होने की शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ।

खामियां स्वीकारीं, बोले-जल्द ही कमियों में करेंगे सुधार

शिकायत मिलती है उस एंबुलेंस प्राथमिकता से ठीक कराया जाता है। कई बार गाड़ी में छोटी कमी होने के कारण ऑफ रोड नहीं किया जाता, जिससे आपातकाल मरीज को परेशानी ना हो। कोतवाली लोकेशन की एंबुलेंस में एसी खराब होने की जानकारी मिली है, जिसे शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा। भानू सोनी, मीडिया प्रभारी, एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी, जयपुर।

खबरें और भी हैं...