आमने-सामने भिड़े दो बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
घड़साना| कस्बे से बीकानेर रोड पर शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक जने की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बीकानेर रोड पर नई मंडी घड़साना व पुरानी मंडी के बीच दो बाइक की टक्कर में अमर कालोनी निवासी गुरलाल उर्फ गोरया उम्र 18 वर्ष पुत्र गुरमेल सिंह नाई सिख व तीन एसटीआर निवासी कश्मीर सिंह दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। जिन्हें कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया।