जिला कुंभकार संघ की कार्यकारिणी घोषित
श्रीगंगानगर| अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) संघ के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश तेहरपुरिया ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें महासचिव गुरजंट सिंह सिकंदर व कालूराम देवर्थ, उपाध्यक्ष दिनेश नोखवाल, वेदप्रकाश टाक, श्योप्रकाश नोखवाल (महियांवाली), संतोष सेवटा व लेखराज रत्तीवाल (घड़साना), सचिव मनीष प्रजापत, मंगलचंद डाल, गुरमुख सिंह खाट सजवार, मोहन नेहरा, दलीप घोड़ेला तथा कोषाध्यक्ष रणवीर घोड़ेला को बनाया गया है।