झारखंड कोलियरी में आजसू का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी
घाटोटांड़ | आजसू का झारखंड उत्खनन परियोजना में शुक्रवार को दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने दूसरे दिन के आंदोलन में परियोजना का उत्पादन भी ठप करा दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष रमेश महतो ने कहा कि झारखंड परियोजना में दूसरे दिन भी हमारा आंदोलन जारी रहा। यहां पर खदान से कोयला उत्पादन समेत कई अन्य कामों को ठप करा दिया गया है। मौके पर निर्मल महतो, बासुदेव महतो, नरेश महतो, धर्मेंद्र रजवार, छोटू रविदास, रूपलाल महतो, बैजनाथ महतो, विनोद महतो, बीरू सिंह, सुनील रवि, सुनील महतो, संतोष महताे, रविंद्र महतो, अनुज महतो, विजय महतो, त्रिलोकी महतो आदि मौजूद थे।