वार्ड का सदस्य नाबालिग लड़की को लेकर फरार
घाटोटांड़ | वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के केदला उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर दो का सदस्य अजय नायक अपने ही वार्ड की एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया है। लड़की के पिता द्वारिका राम ने बताया कि मेरी बेटी मैट्रिक की परीक्षा दी थी। अजय रजक और मेरी बेटी के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की तड़के चार बजे बेटी शौच के लिए घर से निकली और उसके बाद नहीं लौटी। लड़की के पिता द्वारिका राम ने वार्ड सदस्य अजय नायक पर ही बेटी भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले को लेकर अजय नायक के खिलाफ वेस्ट बोकारो ओपी में सूचना दी गई है।