पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमों की अनदेखी पर पांच डंपरों को किया ब्लैक लिस्टेड,फिर बहाल

नियमों की अनदेखी पर पांच डंपरों को किया ब्लैक लिस्टेड,फिर बहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना में कांटा घर पर नियमों की अवहेलना करते पांच डंपरों को प्रबंधन ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। सभी हाइवा लोकल ऑनर की है। प्रबंधन ने इन डंपरों को नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में ब्लैक लिस्टेड किया है। लेकिन लोकल ऑनरों ने ब्लैक लिस्ट की सूचना मिलते ही जेओसीपी कांटा घर को बंद करा दिया। इसके बाद वेस्ट बोकारो पुलिस की मौजूदगी में प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसमें ऑनराें ने अपने चालकों को सख्त हिदायत के साथ नियमों का पालन कराने के लिए आश्वासन दिया। तब जाकर प्रबंधन ने उन पांच हाइवा डंपरों को कार्य के लिए पुन: बहाल कराया। इस संबंध में खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा ने बताया कि कांटा कराने के लिए हाइवा डंपरों की लाइन तैयार की जाती है। जिसके बाद बारी बारी से एक एक हाइवा अपना कांटा करा कर चेक आउट होता है। लेकिन कुछ स्थानीय डंपर के चालकों द्वारा लाइन से हटकर जबरन कांटा कराया जाता है। जिसे लेकर कार्रवाई की गई थी।

खबरें और भी हैं...