पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जटैयाटांड़ में किया चार करोड़ की लागत से बनने वाली जलमीनार का शिलान्यास

जटैयाटांड़ में किया चार करोड़ की लागत से बनने वाली जलमीनार का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बुधवार को बोकारो जिले के पचमों पंचायत के उग्रवाद प्रभावित गांव जटैयाटांड़ में ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। यह योजना डीएमएफटी के तहत पंचायत को दी गई है।

इसकी लागत करीब चार करोड़ रुपये है। चंद्रप्रकाश चौधरी ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना से पचमो पंचायत की तीन गांवों रहावन, हुरदाग, पचमो, जटैयाटांड़ के सभी घर घर तक नल से पानी पहुंचायी जाएगी। जिससे पंचायत के लोगों को सिर्फ चुटूआ नदी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ग्रामीणों को जल्द ही पानी के संकट से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार उग्रवाद प्रभावित गांवों को विकास के दायरे में लाने के लिए हर संभव पहल कर रही है।

मौके पर तिवारी महतो, लंबोदर महतो, मदन महतो, नरेश महतो, मनोज महतो, निर्मल महतो, प्रेमलाल महतो, उमेश महतो, बासुदेव महतो, दीपक सिंह आदि मौजूद थे। उधर चंद्रप्रकाश चौधरी ने वेस्ट बोकारो में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलकर पंचायत के घर घर तक जाकर जनता से संवाद और संपर्क कर समस्याओं को जानने के लिए कहा। साथ ही प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोगो की समस्याओं की सूचना उन तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया।

ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री।

खबरें और भी हैं...