आजसू ने िकया जेओसीपी का लोकल सेल ठप
आजसू पार्टी ने झारखंड उत्खनन परियोजना का ट्रांसपोर्टिंग और लोकल सेल बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर से बंद करा दिया है। आजसू नेताओं का आरोप है कि चार दिन पूर्व जारी आंदोलन को प्रबंधन ने वार्ता कर मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय तिथि पर मांगे पूरी नहीं हुई। इसके बाद आंदोलन को एक बार फिर शुरू किया गया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि झारखंड परियोजना के लोकल सेल में कोयले का उठाव पूर्व की तरह नहीं हो रहा है। इससे यहां के सेल से जुड़े लोगों के समक्ष बेकारी आ गई है।
इसके अलावा परियोजना की लइयो उत्तरी और दक्षिणी पंचायत में बिजली, पानी, सड़क और चिकित्सा की सुविधा मुहैया नहीं है। इसके विरोध में आंदोलन किया गया है। वहीं खबर लिखे जाने तक आंदोलन जारी था। मौके पर निर्मल महतो, बासुदेव महतो, नरेश महतो, धर्मेंद्र रजवार, छोटू रविदास, रूपलाल महतो, बैजनाथ महतो, विनोद महतो, बीरू सिंह, सुनील रवि, सुनील महतो, संतोष महताे, रविंद्र महतो, अनुज महतो, विजय महतो, त्रिलोकी महतो आदि मौजूद थे।