राधे कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा
घाटोटांड़| पचमो में राधे कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। गांव की सैकडों महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक खीरू महतो और विशिष्ट अतिथि लंबोदर महतो उपस्थित थे। अतिथियों ने महिलाओं को एक एक कर कलश सौंप कर जल भरने के लिए चुटूआ नदी रवाना किया। मौके पर जिप सदस्य नरेश महतो, मदन महतो, कंचन महतो, गुरुचरण महतो, तेजनारायण महतो, नोखेलाल ठाकुर, सीताराम महतो, सत्येंद्र आदि मौजूद थे।