पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केदला चौक के लोगों ने की नियमित जलापूर्ति की मांग

केदला चौक के लोगों ने की नियमित जलापूर्ति की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केदला चौंक और गुरूटांड़ के लोग कई दिनों बंद पड़ी पानी आपूर्ति को चालू करने की मांग को लेकर केदला भूगर्भ परियोजना पहुंचे। यहां लोगों ने प्रबंधन से अविलंब पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग की। लोगों की मांग को देखते हुए खान प्रबंधक आरबी महतो ने ब्रेक डाउन मशीन को जल्द मरम्मत कराकर पानी सप्लाई कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग वापस लौटे। मौके पर बलभद्र दास, कमला देवी, रतनी देवी, झानो देवी आदि शामिल थे।

खान प्रबंधक ने ब्रेक डाउन मशीन क मरम्मत कराने का दिया आश्वासन

खबरें और भी हैं...