पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगरवा टोला से नाबालिग युवती लापता

अगरवा टोला से नाबालिग युवती लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोटांड | वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के अगरवा टोला निवासी नाबालिग युवती (17) तीन दिनों से लापता है। युवती के परिजनों ने पड़ोस के ही 25 वर्षीय युवक सुनील अगरिया पर युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों ने बताया कि युवती की शादी तय हो गई है। 18 मई को मंगनी होने वाली है। इसी बीच सुनील अगरिया उसकी बेटी को 15 मई की सुबह लेकर कहीं फरार हो गया। तीन दिनों तक खोज बिन के बाद वेस्ट बोकारो पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...