पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एएमआर कंपनी और मजदूरों की समस्या पर हुई वार्ता बेनतीजा

एएमआर कंपनी और मजदूरों की समस्या पर हुई वार्ता बेनतीजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना में आउटसोर्सिंग एएमआर कंपनी में प्रबंधन और मजदूरों के बीच चल रहे विवाद को सलटाने के लिए शुक्रवार को पीओ कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसमें कंपनी के एमडी रघुराम रेड्डी, मांडू सीओ, खान प्रबंधक आर के मुंडा और युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के नेता शामिल हुए। वार्ता में कंपनी द्वारा चौंतीस मजदूरों पर मारपीट, तोड़फोड़ के मामले पर चर्चा हुई। इसमें श्रमिक नेता बालेश्वर महतो ने मजदूरों पर मुकदमा करने को गलत ठहराया और प्रबंधन से मुकदमा वापस लेने की अपील की। लेकिन कंपनी के एमडी रघुराम रेड्डी ने मजदूरों को काम से हटाने के बाद ही जेओसीपी में काम करने की शर्त रखी। इन सब विवाद के बाद वार्ता बेनतीजा रही। सीओ ने सहमति नहीं बनते देख हजारीबाग एरिया के जीएम और यूनियन के अध्यक्ष रमेंद्र कुमार की मौजूदगी में वार्ता कराने का निर्देश दिया। मौके पर विंध्याचल बेदिया, राजेंद्र प्रसाद सिंह, श्रीधर रेड्डी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...