पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्ययन, प्रशिक्षण और मनोरंजन का केंद्र बिंदु बनेगा लइयो

अध्ययन, प्रशिक्षण और मनोरंजन का केंद्र बिंदु बनेगा लइयो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ उपायुक्त राजेश्वरी बी ने खनिज निधि अंतर्गत लइयो में जिले का पहला यूनिफाइड कमांड सेंटर का उद्घाटन शनिवार को किया। कहा कि अध्ययन, प्रशिक्षण, खेल, मनोरंजन आदि की सुविधाओं से केंद्र को लैस किया गया है। इसमें अलग से पुस्तकालय, सिलाई सेंटर, कंप्यूटर ट्रेनिंग, खेल-कूद की सामग्री प्रदान की गई है। वहीं उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने लोगों से कहा कि यह क्षेत्र कोलियरी क्षेत्र है। जिले का अंतिम छोर होने के कारण लइयो का संपूर्ण विकास नहीं हो सका है। बीस हजार से ज्यादा की आबादी वाला यह क्षेत्र संसाधनों की कमी से बदहाल है। इसे लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। जिला प्रशासन और सीसीएल के सहयोग से जिले का पहला यूनिफाइड कमांड सेंटर खोला गया है। जहां पर लइयो और आस पास के विभिन्न इलाकों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। लइयो में शैक्षणिक स्तर बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। केंद्र के सफल संचालन के लिए एक समिति गठित करें। इससे जरूरत के हिसाब से और भी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

मौके पर डीडीसी सुनील कुमार, डीटीओ संजीव कुमार, चरही जीएम एसके सिंह, सीओ ललन कुमार, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधी राजकुमार महतो, बालेश्वर महतो, मदन महतो, धनेश्वर महतो, बिंदु देवी, विश्वनाथ महतो, बसंत महतो, राजलाल महतो आदि मौजूद थे।

उद्धाटन कार्यक्रम में बोलती उपायुक्त।

लइयो को सभी सुविधाएं देगी सीसीएल: जीएम

सीसीएल हजारीबाग एरिया के जीएम एसके सिंह ने कहा कि लइयो में सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। चाहे वह सड़क हो या फिर पानी, चिकित्सा की सुविधा। यह कोयला क्षेत्र है। यहां के ग्रामीण सीसीएल को कोयला उत्पादन में सहयोग करें।

लइयो विकास के कटा हुआ क्षेत्र है: डीडीसी

रामगढ़ डीडीसी सुनील कुमार ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि लइयो जिले का सुदूरवर्ती इलाका है। यह इलाका वर्षों से विकास से कटा हुआ है। इस केंद्र का खोलने का मकसद यह है कि यहां के लोगों के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास हो। यहां के लोग रोजगार की मुख्य धारा से जुड़ें। महिलाएं खुद अपने पैर पर खड़ी होकर स्वावलंबी बनें।

वुडन क्राफ्ट की दस दिनों की ट्रेनिंग शुरू

लइयो के दुर्गा मंडप परिसर में विवाह भवन में शनिवार को वुडन क्राफ्ट ट्रेनिंग की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन रामगढ़ उपायुक्त राजेश्वरी बी ने किया। उपायुक्त ने कहा कि सखी मंडल की सदस्य ट्रेनिंग को सफल तरीके से पूरा करें। महिलाओं की संख्या 40 से 45 है। इच्छुक महिलाओं के लिए अलग से ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। वुडन क्राफ्ट का डिमांड शहरी क्षेत्रों में अधिक है। महिलाएं अपने हुनर से तैयार किए सामानों की बिक्री शहर में करें। जिससे इसके उचित दाम मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...