पुलिस ने करमटिया जंगल में अवैध खदान बंद कराई
वेस्ट बोकारो पुलिस ने ओपी क्षेत्र के करमटिया जंगल में बुधवार को अवैध खदान का मुहाना बंद कराया है। यह खदान कोयले की है। ओपी प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि अवैध खदान चलने की सूचना मिली थी। जिसे लेकर पुलिस ने जेसीबी मशीन से खदान का मुहाना बंद कराया है। इधर पुलिस की कार्रवाई के बाद से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।