स्वास्थ्य को मानव जीवन का महत्वपूर्ण पहलू मानती है टिस्को
टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा एक पखवाड़े तक चलने वाले ‘ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्घाटन बुधवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वेस्ट बोकारो में साहबजी कुचरू, चीफ़ ऑपरेशन्स, टाटा स्टील (वेस्ट बोकारो) ने मोहन महतो, प्रेसिडेंट, आरसीएमस, वेस्ट बोकारो की उपस्थिति में किया।
एक पखवाड़े तक चलने वाले इस दिलचस्प, मनोरंजक और फिट रखने वाले ट्रेनिंग में 600 से अधिक बच्चों को एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, टेबल टेनिस और तलवारबाजी जैसी आठ स्पर्धाओं में ट्रेनिंग दी जायेगी । इसके अलावा इस शिविर में जीवनशैली प्रबंधन और योग कक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कुचरू ने कहा, “टाटा स्टील ने हमेशा स्वास्थ्य को जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक माना है और इसके लिए खेल से बेहतर और क्या हो सकता है। यह शिविर न केवल बच्चों को फिट होने में मदद करेगा बल्कि उनमें टीम भावना और खेल कौशल की भावना को बढ़ावा देगी। उद्घाटन सत्र में कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड, स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट, टाटा स्टील (वेस्ट बोकारो), कैलाश गोप, कोषाध्यक्ष आरसीएमएस, सौमेन मुखोपाध्याय, उपाध्यक्ष आरसीएमएस, मुन्ना विश्वकर्मा, सह-सचिव, आरसीएमएस, तारिक अनवर, राजीव रंजन, दुखिया मांझी, आर पी पांडे, मोहम्मद रफीक, राजेश यादव, कपिल रविदास आदि उपस्थित थे।
टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के समर कैंप में शामिल बच्चे।