वेस्ट बोकारो में स्वच्छता पखवाड़ा के विजेता सम्मानित
2 मई से 15 तक टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन की क्वाएरी एसई और क्वाएरी एबी खदानों में “स्वच्छता पखवाड़ा” नामक एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया था। पंद्रह दिनों तक चला यह विशेष अभियान “स्वच्छ भारत मिशन” का हिस्सा था जिसमें अपने संचालन क्षेत्रों में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए खान सुरक्षा निदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वाधान में टाटा स्टील द्वारा आयोजित किया था । इस अवसर पर स्वच्छता विषय पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि साहबजी कुचरू, चीफ ऑपरेशंस, टाटा स्टील (वेस्ट बोकारो) ने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया । इस अवसर पर श्री कुचरू ने स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान क्वाएरी एबी टीम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और आज के जीवन में सफाई और स्वच्छता के महत्व की व्याख्या की।
मयंक शेखर ने कहा कि क्वाएरी एबी टीम के पास काम के सभी पहलुओं में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता है । कार्यक्रम का समन्वय श्री प्रेम प्रकाश सिंह, सीनियर मैनेजर सेफ्टी,क्वाएरी एबी ,टाटा स्टील (वेस्ट बोकारो) ने किया। मौके पर मयंक शेखर, संजय कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, कैलाश गोप आदि उपस्थित थे ।
टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन की क्वाएरी एसई और क्वाएरी एबी खदानों में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन
टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन समारोह के दौरान मौजूद लोग।