डीएवी के 11 व 12वीं के छात्रों को दी गई विदाई
घाटोटांड़| डीएवी पब्लिक स्कूल घाटो में माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में आवेदित ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ एसपी ए विजया लक्ष्मी और विशिष्ट अतिथि केदला डीएवी के प्राचार्य एनपी यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर शुभारंभ किया गया। बच्चों ने अतिथियों का स्वागत देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर किया। इस अवसर पर रामगढ़ एसपी ए विजया लक्ष्मी ने कहा कि तनाव मुक्त होकर शिक्षा प्राप्त करें। वहीं प्रशासनिक सेवा आयोग की परीक्षा के बारे में एसपी ने बच्चों को कई टिप्स दिए। प्राचार्य किरण यादव ने कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों व अपनी संस्कृति को सदैव संजोए रखें। मंच का संचालन अनिशा सोनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पाठक ने किया।