पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोकारो डिवीजन में अग्नि सेवा सप्ताह का शुभारंभ

बोकारो डिवीजन में अग्नि सेवा सप्ताह का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन द्वारा एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के लॉन में शनिवार को ‘राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया’। इस अवसर पर एक मिनट का मौन रखकर उन फायर प्रोफेशनल्स के योगदान को याद किया जिन्होंने दूसरों की जिंदगी और संपत्ति को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था।

समारोह का शुभारंभ मयंक शेखर,चीफ़, क्यारी एबी, टाटा स्टील (वेस्ट बोकारो) ने मोहन महतो, प्रेसिडेंट, आरसीएमएस, वेस्ट बोकारो और श्रेयांश झा, सीनियर मैनेजर, सिक्यूरिटी, टाटा स्टील (वेस्ट बोकारो) की उपस्थिती में इस सप्ताह भर चलने वाले अभियान का ध्वज फहराकर कर किया। इस अवसर पर मयंक शेखर,चीफ़, क्यारी एबी, टाटा स्टील (वेस्ट बोकारो) और श्री मोहन महतो, प्रेसिडेंट, आरसीएमएस वेस्ट बोकारो ‘अग्नि सुरक्षा’ पर एक बुकलेट भी जारी की। इस मौके पर पूरे वेस्ट बोकारो मे अग्नि सुरक्षा के संबंध मे जागरूकता के प्रसार हेतु फायर टेंडर को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। अग्नि सुरक्षा और इससे बचाव के लिए पूरे सप्ताह लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल, कर्मचारियों, ठेकेदारों, गृहिणियां और समुदाय के लोगों के बीच आग बुझाने पर सत्र, बचाव प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, विद्यालयों में सुरक्षा जागरूकता सत्र आदि सम्मिलित है ।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारी।

खबरें और भी हैं...