गुरुदास चटर्जी का 18वां शहादत दिवस मना
घाटोटांड| 14 अप्रैल को मार्क्सवादी समन्वय समिति ने केदला दो नंबर में शहीद कॉ. गुरुदास चटर्जी का 18वां शहादत दिवस मनाया गया। स्व. गुरुदास चटर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मासस नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान मासस के जिला मंत्री बसंत कुमार ने कहा कि कॉ. गुरुदास चटर्जी छात्र, नौजवान, मजदूर, किसानों के सर्वमान्य नेता थे । वे हमेशा मजदूर व किसानों के हक के लिए संघर्ष करते रहे । निरसा विधान सभा क्षेत्र से विधायक बन क्षेत्र के लोगों की सेवा की। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। गुरुदास चटर्जी के अधूरे कामों को पूरा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूर किसान विरोधी है। श्रम कानून में संशोधन कर पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। स्व. चटर्जी का सपना तभी साकार होगा जब हम सब मिलकर सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों का विरोध करें । उन्होंने कोयला उद्योग में 16 अप्रैल को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। शहादत दिवस समारोह में मुख्य रूप से फरहरी महतो, वकील महतो, प्रयाग महतो, संजय कुमार सिंह,अरूण हेम्ब्रोम,बालदेव मांझी, अशोक करमाली, शकुंतला देवी, झुरू दास, सुनीता देवी, भीम महतो, पारो देवी, राजेंद्र सिंह, सुरेश ,छोटेलाल मांझी, सहदेव उरांव,शनिचर मुंडा, संजीवन सिंह समेत अन्य मौजूद थे।