केदला भूगर्भ परियोजना में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनी जयंती
केदला भूगर्भ परियोजना में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनी जयंती
घाटोटांड़ | केदला भूगर्भ परियोजना के अंबेडकर चौंक पर बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती सांस्कृतिक समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ 26 बटालियन के सहायक कमांडेंट सिद्धार्थ कुमार गौतम और विशिष्ट अतिथि एजीएम सीबी तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संपूर्ण रूप से बाबा साहब सामाजिक और आर्थिक समरसता के विचार पर लोगों को साथ लेकर चलते थे। जयंती समारोह पर आदर्श मध्य सह उच्च विद्यालय केदला तीन नंबर के छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित लघु नाटक का मंचन किया। इसके अलावे रिमिक्स म्यूजिकल़ ग्रुप इचाकडीह के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर समिति अध्यक्ष बलभद्र दास, मुखिया सीमा देवी, खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, रजवार, पीएन सिंह, आरबी महतो, बीएन प्रसाद, आरबी राय आदि मौजूद थे।