पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घाटोल खरीद केंद्र पर आज पहुंचेगा एफसीआई का दल

घाटोल खरीद केंद्र पर आज पहुंचेगा एफसीआई का दल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। जिले के घाटोल कस्बे में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केंद्र पर व्यापारियों और राशन का गेहूं लेने और क्वालिटी को लेकर किसानों कमीशन मांंगने के आरोपों के बीच शनिवार को हुए हंगामे पर एफसीआई ने तीन सदस्यी जांच दल बनाया है। यह दल सोमवार को घाटोल में पड़ताल करेगा।

एफसीआई के एरिया मैनेजर उदयपुर लोकेश ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हंगामे की जानकारी पर बांसवाड़ा डिपो प्रबंधक को भेजकर केंद्र और उसके रिकार्ड को शनिवार को ही सीज कर लिया गया था। उसके बाद रविवार को इस मामले की जांच के लिए उदयपुर कार्यालय के संपतलाल जाट, देवेंद्र चौधरी और बांसवाड़ा डिपो प्रबंधक बनवारीलाल मीणा की तीन सदस्यी टीम गठित की गई जो जांच करेगी।

खबरें और भी हैं...