पहचान पत्र देने वाला बांसवाड़ा सेवादल प्रदेश में पहला जिला
कांग्रेस कार्यालय में रविवार को सेवादल पहचान पत्र वितरित किए गए।
कांग्रेस सेवादल हर बूथ पर दस नए कार्यकर्तओं को जोड़ेगा
बांसवाड़ा| बांसवाड़ा सेवादल पहचान पत्र देने वाला प्रदेश में पहला जिला बना है। रविवार को सेवादल के कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसमें सेवादल के प्रदेश सचिव अतीत गरासिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र जारी करने वाला बांसवाड़ा पहला जिला बना है।
सेवादल के 21 सदस्यों का समूह शीघ्र ही सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई से दिल्ली जाकर मिलेंगे। बैठक में हुरसिंह, शोभितपाल सिंह, प्रकाश चरपोटा, कालूराम, जगदीश, पुष्पेंद्र सोलंकी, पार्षद अम्बा मईड़ा, अनिता खांट, ताहेर शेख, जयेश पटेल, प्रकाश गौरी सहित सभी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्य संगठक विनोद दादा पाठक ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ स्तर पर 10 कार्यकर्ता बनाने पर ज़ोर दिया,, साथ ही राहुल गांधी द्वारा लांच किए प्रोजेक्ट शक्ति को देखते हुए सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता हर रविवार गांव के चौराहे पर जाकर इससे जोड़ेगा। संचालन धीरजमल डामोर ने किया। आभार सुनील मीणा ने जताया। कार्यक्रम के दौरान परिचय पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सेवादल के विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए गए। इसमें धीरजमल डामोर, रुक्मणी आर्य को बागीदौरा व कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र, मुकेश जैन, विजेश हाड़ा, शैलेंद्र खराड़ी, शंकरलाल को घाटोल गढ़ी विधानसभा क्षेत्र, सुनील मीणा, मोहम्मद साजिद नायक और पूनम बाथम को बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।