पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवनिया में सूने मकान में चोरी, कार की किश्त जमा कराने के लिए रखे 20 हजार नकद भी ले गए चोर

सवनिया में सूने मकान में चोरी, कार की किश्त जमा कराने के लिए रखे 20 हजार नकद भी ले गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| उपखंड घाटोल के सवनिया गांव में शनिवार रात सूने मकान में चोरी की वारदात हुई। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी 20 हजार रुपए की नकदी और सोने चांदी के जेवर चुराकर ले गए।

चोरी की घटना की जानकारी रविवार शाम जब मकान मालकिन घर पहुंची तब हुई। सवनिया निवासी विधवा सैयदा बी प|ी कलीमुद्दीन शेख ने बताया कि वह परिवार के साथ शनिवार दोपहर बांसवाड़ा अपने मामा ससुर के लड़के की शादी में गई थी। शनिवार रात चोरों ने केलुपोश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और तिजोरी में 20 हजार रुपए कार की किश्त जमा कराने के थे, चोर वो ले गए। साथ ही 20 ग्राम सोने की चेन, 10 ग्राम सोने के कान के जोड़, 5 ग्राम की सोने की अंगूठी चुराकर ले गए। रविवार शाम वापस आकर देखा तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा और अलमारी से नकदी और जेवर गायब थे। सैयदा बी ने घर में चोरी होने की जानकारी तुरंत खमेरा थाने में दी। पुलिस ने पहुंचकर मुआयना किया। मकान मालिक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...