पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घाटोल में बनेगा बाइपास, केंद्र सरकार ने मंजूर की 30 करोड़ रुपए की राशि

घाटोल में बनेगा बाइपास, केंद्र सरकार ने मंजूर की 30 करोड़ रुपए की राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| घाटोल में बाइपास बनाने का रास्ता खुल गया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 30 करोड़ रुपए का बजट दिया है। शनिवार को घाटोल में भाजपा युवा शक्ति सम्मेलन में सांसद मानशंकर निनामा ने यह जानकारी दी। नेशनल हाइवे निर्माण के बाद से ही कस्बे मे यातायात का दबाव बढ़ गया है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां पर 16 जनों की मौत हो चुकी है। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए दैनिक भास्कर ने अभियान के तौर पर बाइपास निर्माण करवाने का मुद्दा उठाया था। सांसद ने इसके लिए केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितीन गड़करी से मुलाकात कर परेशानी बताई थी। उन्होंने बताया कि दो से तीन माह मे बाइपास का काम शुरू हो सकता है। पूर्व में ग्राम पंचायत की ओर से एनओसी नही मिलने व ग्रामीणों की आपत्ति के बाद काम रुक गया था। अब बजट मिलने से यह फिर शुरू हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...