जनता दल यू की बैठक शनिवार को घाटोल के लखेरिया गांव में हुई। इसमें मामा बालेश्वर दयाल के मानव सेवा में किए गए कामों को याद किया। साथ ही 30 मई को बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में होने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने को लेकर चर्चा की। जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष दौलत राम पैसिया, प्रधान महासचिव श्याम वर्मा, बालूसिह रावत, नाथू लाल सारेल विधान सभा प्रभारी ने घाटोल क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। गौरतलब है कि 30 मई को होने वाले सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आना प्रस्तावित है। इस दौरान प्रभुलाल डोडियार महाराज, नानूराम खराड़ी जिला संगठन मंत्री, भीमजी भाई, शंकरलाल निनामा, धर्म नारायणन, सूरजमल, जालमा भाई भगत, देवा भगत, प्रेमशंकर मौजूद रहे।
घाटोल. जनता दल यू की बैठक।