पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घाटोल में निकाली शौर्य कलशयात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

घाटोल में निकाली शौर्य कलशयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| पोकरण में परमाणु शक्ति परीक्षण के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो की ओर से घाटोल में शनिवार को निकाली शौर्य कलशयात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कलशयात्रा में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कलशयात्रा दोपहर 12 बजे हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई, जो कस्बे का भ्रमण करने के बाद मीणा समाज संस्थान भवन पहुंची। भवन में पोकरण से लाई गई मिट्टी का सभी ने तिलक लगाया। यहां पर युवा शक्ति सम्मेलन हुआ।

इसमें सांसद मानशंकर निनामा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी द्वारा पोकरण में परमाणु परीक्षण कराकर विश्व में भारत की धाक जमाई थी। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और दुनिया में भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। सांसद ने लंबे समय से घाटोलवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे के लिए 30 करोड़ रुपए केंद्र सरकार की ओर से मंजूर होने की जानकारी दी। विधायक ने किसानों का कर्जा माफ करने, ईसरवाला बारेश्वर में पुल की स्वीकृति के साथ विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। प्रधान ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान घाटोल विधायक नवनीतलाल निनामा, प्रधान हरेंद्र निनामा, जिला महामंत्री पूंजीलाल गायरी, युमो के जिलाध्यक्ष धरवेश देवारा, प्रदेश मंत्री मुकेश रावत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रप्रसाद पंचाल, कन्हैयालाल प्रजापत मौजूद, नरेंद्रदास वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष जगमालसिंह, अमरसिंह सांयावत, लोकेंद्रसिंह चंद्रावत, पारसमल जैन, यदुनाथसिंह, कांतिलाल अहारी, महेंद्र पाटीदर मौजूद रहे।

घाटोल में निकली शौर्य कलशयात्रा में शामिल भाजयुमो के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...