पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केलुपोश मकान में अाग लगी, जेवर, अनाज, कपड़े और नकदी जलकर राख

केलुपोश मकान में अाग लगी, जेवर, अनाज, कपड़े और नकदी जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| उपखंड घाटोल की ग्राम पंचायत कानजी का गढ़ा के लखेरिया में शुक्रवार रात एक केलुपोश मकान में आग लग गई। इससे घर में रखे जेवर, नकदी, अनाज, कपड़े और बिस्तर समेत जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना कालू पुत्र पुनिया भील के घर में हुई। कालू ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे गर्मी के कारण पूरा परिवार घर के बाहर खाना बनाकर खा रहे थे, तभी अंदर सूखी घास से आग की लपटें उठती दिखी। तुरंत घर में पीने के लिए रखा पानी और पास के हैंडपंप से भी पानी लाकर लेकिन नाकाम रहे। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी, लेकिन बांसवाड़ा से आने में देरी के कारण तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

खबरें और भी हैं...