पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओएफसी कटने से बीएसएनएल की सेवा ठप, बैंकों में भी दिखा असर

ओएफसी कटने से बीएसएनएल की सेवा ठप, बैंकों में भी दिखा असर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा

बांसवाड़ा - उदयपुर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के लिए किए गए खुदाई कार्य के दौरान ऑप्टिकल फाइबर केबल कट जाने से कई घंटों तक बीएसएनएल की मोबाइल सेवाएं और इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। इससे बांसवाड़ा-डूंगरपुर जिलों के करीब एक लाख उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल के महाप्रबंधक उपेंद्र बाकोलिया ने बताया कि बीएसएनएल की ओएफसी केबलें बांसवाड़ा से दाहोद, बांसवाड़ा से प्रतापगढ़-चित्तौड़ मार्ग पर पुराना नेशनल हाईवे 113 और नए नेशनल हाईवे 56 बनने से ये दोनों वैकल्पिक रूट फिलहाल बंद हैं। जिसमें से बांसवाड़ा से दाहोद रूट पर ओएफसी डालने का काम तीन माह में पूरा होने की संभावना है। बांसवाड़ा से घाटोल तक ओएफसी केबल डाल दी गई है। घाटोल से आगे प्रतापगढ़ मार्ग पर सर्वे जारी है। सलूंबर से उदयपुर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य होने से वहां से भी बार-बार ऑप्टिकल फाइबर केबल कटने की शिकायत लगातार आ रही है। इस संबंध में शताब्दी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुजफ्फर अली ने महाप्रबंधक से मिलकर उन्हें बार-बार ओएफसी कटने से उत्पन्न समस्याओं से अवगत करवाया उन्होंने आने वाले दिनों में व्यवस्था में सुधार करवाने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...