उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों को मिला सम्मान
भास्कर संवाददाता|जौलाना/छींच
स्वच्छ भारत मिशन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों को राज्य सरकार की ओर से बाहुमान किया गया। स्वच्छ भारत पर्व के अवसर पर बुधवार को जिले की तीन उत्कृष्ट पंचायतों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
इसमें प्रथम टिमुरवा सरपंच रामलाल कटारा और ग्राम विकास अधिकारी विजय त्रिवेदी को 3 लाख रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र, द्वितीय वखतपुरा की सरपंच विमला डामोर को 2 लाख का चेक और प्रशस्ति पत्र, तृतीय छींच पंचायत के सरपंच गोविंद दायमा और ग्राम विकास अधिकारी किशोर पंचाल को 1 लाख रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह जयपुर के रविन्द्र रंगमंच में हुआ। इसमें कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, पंचायती मंत्री राजेन्द्र राठौड़, स्वच्छ अभियान की प्रदेश प्रभारी आरुषि मलिक और सुदर्शन सेठी के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में बांसवाड़ा से छींच के पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र उपाध्याय, उपसरपंच नाथजी मसानी, वार्डपंच बालमुकंद दवे मौजूद रहे।
टिमुरवा, वखतपुरा और छींच के सरंपच को मंत्रियांे ने चेक और प्रशस्ति पत्र किए भेंट
जयपुर में राज्यस्तरीय स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मौजूद सरपंच।
सवनिया के मणिलाल को मिला स्वच्छता पुरस्कार
घाटोल. ग्राम पंचायत सवनिया के मणिलाल राणा को स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि राणा को 10 दिन बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों स्वच्छाग्राही के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। जयपुर में मिले इस सम्मान पर सभी ने खुशी जताई है।