चौकड़ी में बनेगा बारादरी भवन
चौकड़ी में बारादरी का भवन का भूमि पूजन करते सांसद।
घाटोल| उपखंड के चैकड़ी में सांसद मद से सात लाख की लागत से राज भोई माली समाज के बरादरी भवन का शिलान्यास हुआ। समारोह सांसद मानशंकर निनामा के मुख्य आतिथ्य में सरपंच अनिता देवी की अध्यक्षता में लक्ष्मण मकवाना, मांगीलाल भोई, धुलजी, राजू भोई, अमरजी पाटीदार, मोगजी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। सांसद मानशंकर निनामा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लोगों को स्वच्छता की ओर प्रेरित करते हुए शौचालय के उपयोग करने को कहा एवं जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि मिलने के बाद भी आवास नहीं बनाने वाले लोगों से अपील कर जल्द पूरे निर्माण कराने को कहा। इस दौरान लालजी, वागजी, विट्ठल, मंगेजी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।