पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 दिन बाद भी नहीं मिली शावक की मां, इंफेक्शन की आशंका से सज्जनगढ़ बॉयलोजी पार्क भेजा

3 दिन बाद भी नहीं मिली शावक की मां, इंफेक्शन की आशंका से सज्जनगढ़ बॉयलोजी पार्क भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल। गांगजी का खेड़ा गांव में पिल्लों के संग चले आए एक महीने के पैंथर शावक की मां का 3 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में शावक में संक्रमण के खतरे को देखते हुए वन विभाग ने मंगलवार को उसे उदयपुर के सज्जनगढ़ स्थित बायलॉजी पार्क भेज दिया है। जहां अब शावक विशेषज्ञों की देखरेख में रहेगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी गोविंदसिंह रजावत ने बताया कि शावक को दो बार जंगल में छोड़ा गया कि उसकी मां तलाशते हुए आ जाए लेकिन मादा पैंथर नहीं आई। हमारी टीम ने भी जंगल में गश्त कर पैंथर को तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। शावक काफी छोटा था और बिना पशु विशेषज्ञ के ज्यादा दिनों तक बगैर मां के रखने पर उसमें इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता था, इसलिए उसे सज्जनगढ़ भेज दिया गया। मंगलवार को शावक को रवाना करने से पहले बड़ी तादाद में ग्रामीण उसे देखने पहुंचे। शावक को कुछ देर के लिए खुले में छोड़ा गया ताकि वह सहज महसूस कर सके। इसके बाद उसे कार के जरिये वनपाल कुलदीपसिंह चौहान, हरेंद्रसिंह शक्तावत, गजराजसिंह चौहान, सुरेश मीणा की टीम उदयपुर रवाना हुई। गौरतलब है कि 3 दिन पहले गांगजी का खेड़ा गांव में नर पैंथर शावक चला आया था।

खबरें और भी हैं...