कर्नाटक में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी
कुशलगढ़| कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेष बैरागी तथा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कानहिंग रावत के नेतृत्व में मामाजी मूर्ति चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए संसदीय सचिव भीमा भाई व नगरपालिका अध्यक्ष रेखा जोशी का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया तथा बधाई दी।
घाटोल. कर्नाटक में भाजपा की जीत का घाटोल में भाजपाइयों ने सांसद मानशंकर निनामा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी। सांसद मानशंकर निनामा ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में जनता ने यह दिखा दिया है कि देश का विकास व भविष्य भाजपा सरकार ही है।
गनोड़ा. कार्यकर्ताओं ने गनोड़ा नए बस स्टैंड स्थिति हनुमान मंदिर के आगे आतिशबाजी कर पार्टी और कार्यकर्ता की जीत बताकर एक दूसरे का बधाई दी। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर पार्टी की जीत का जश्न मनाया।