ट्रक और स्कॉर्पियों की टक्कर, दो घायल
भास्कर संवाददाता| चिड़ियावासा
घाटोल मार्ग पर तेजपुर और सुरपुर के बीच ट्रक और स्कोर्पियो की टक्कर में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार रात को 9 बजे हुआ। ट्रक और स्कॉर्पियों बांसवाड़ा की ओर आ रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियों जीप ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। सदर थाना एएसआई गोविंन्दसिह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से ट्रक को पकड़ने के लिए तत्काल नाकेबंदी करा दी गई, लेकिन ट्रक चालक गिरफ्त में नहीं आया।