पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एफसीआई स्टाफ सदस्य ने बिना बताए छोड़ा था घाटोल केंद्र, बिना गेट पास एफसीआई के गेहूं निकासी की पुष्टि

एफसीआई स्टाफ सदस्य ने बिना बताए छोड़ा था घाटोल केंद्र, बिना गेट पास एफसीआई के गेहूं निकासी की पुष्टि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। घाटोल में एफसीआई के गेहूं खरीद केंद्र पर शनिवार रात हुई गड़बड़ी को लेकर उदयपुर से आई टीम ने जांच पूरी कर ली है। निगम के अनुसार इसमें व्यापारियों और राशन डीलरों का गेहूं ताेलने और किसानों का गेहूं लेने पर कमीशन मांगने जैसे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन स्टाफ सदस्य के बगैर सूचना के गायब होने और बिना गेट पास एफसीआई के गेहूं से भरी ट्रक परिसर से बाहर ले जाने के संकेत मिले है। अब नोटिस किया जाएगा।

गौरतलब है कि शनिवार को काश्तकारों के हंगामे पर घाटोल का खरीद केंद्र सीज किया गया था। उसके बाद चार सदस्यीय टीम उदयपुर से बनाई गई, जिसने सोमवार को जांच शुरू की। यह काम शाम तक अधूरा रहने पर मंगलवार दोपहर तक पूरा किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक उदयपुर लोकेश ब्रह्मभट्ट ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन फोन पर हुई बातचीत में टीम सदस्यों ने माना है कि बिना गेट पास एफसीआई के 247 कट्टों में पैक किया गेहूं ट्रक में भरा हुआ था, जिसे रात्रि में ड्राइवर बाहर ले गया। इसके अलावा शनिवार रात ड्यूटी पर लगाया निगम का कर्मचारी बिना किसी को इत्तला दिए मुख्यालय छोड़कर घर चला गया। किसान से प्रति क्विंटल 45 रुपए रुपए मांगने के सवाल पर ब्रह्मभट्ट ने बताया कि जिस किसान ने आरोप लगाए, वही इससे पीछे हट गया। केंद्र के भीतर दूसरे बारदान में भरा जो गेहूं मिला, वह भी लोकिया निवासी काश्तकार नारायण पुत्र धूलजी का होना सामने आया। दस्तावेज पूरे नहीं लाने और गेहूं में मिट्टी ज्यादा होने पर वह यह कहकर केंद्र पर छोड़ गया था कि वापसी पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर तौल करवाएगा। मामले की समग्र रिपोर्ट मिलने पर अब स्टाफ सदस्य पर और ठेकेदार से अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...