घाटोल|पोकरण में परमाणु विस्फोट करने के 20 साल पूरे होने और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व में 19 मई को भाजयुमो की ओर से विधानसभा स्तर पर शौर्य कलशयात्रा व सम्मेलन हो रहे हैं। इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को पंचायत समिति घाटोल के सभागार में घाटोल, पडौली, उंडवेला, पीपलखूंट, गनोड़ा मंडलों की बैठक हुई। इसमें शौर्य कलशयात्रा की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री पूंजीलाल गायरी, उपप्रधान ऋषभ शाह, अमरसिंह सांयावत, आजम खां पठान, पीयूष कोठारी, विशाल सेठिया, जेकी कंसारा, शिव त्रिवेदी मौजूद रहे।