घाटोल| सवनिया में नेशनल हाईवे 113 पर गुरुवार रात 8 बजे पैदल चल रहे दो लोगों को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे खड़ियों का पाड़ा निवासी 35 वर्षीय मोहन और 50 वर्षीय कमजी गणावा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से घाटोल अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. अंकेश ने इलाज किया।