गनोड़ा| ग्राम पंचायत चीरावाला गढ़ा में गौरव पथ बनेगा। इसका शिलान्यास शुक्रवार को घाटोल विधायक नवनीतलाल निनामा ने किया। विधायक ने गांव के स्कूल में कमरे बनाने की भी घोषणा की। इस दौरान प्रधान हरेंद्र निनामा, सरपंच मणिदेवी, बस्सीआड़ा सरपंच उदयलाल, वीरबहादुरसिंह देवदा, राजेंद्र सोनी, यदुनाथसिंह, विक्रमसिंह, जगपालसिंह, चंद्रवीरसिंह, कांतिलाल सुथार, देवीलाल भोई, तेजसिंह चौहान मौजूद रहे।